फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए की 'जीत' पर खुशी से फूले नहीं समाए बाबा रामदेव, कहा- अब अनुलोम विलोम और गीता पाठ करे विपक्ष

Fri, 24 May 2019 09:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
बाबा रामदेव
लोकसभा चुनाव नतीजों के रुझान में भाजपा की जीत के संकेत मिलने के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी जी की यह सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत है। उसका कारण है मोदी जी की नीयत, नीतियां और चरित्र। सवा सौ करोड़ लोगों का भरोसा और उनकी पिछले पांच सालों की नीतियां। कहा उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया है कि 2025-30 तक जिस तरह से भारत विकास की रफ्तार पकड़ेगा और हम कैसे दुनिया की आंख से आंख मिलाकर बात कर सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि भारत को हमें रूस से , चीन से, जापान से यूरोप से ब्रिटेन से और यूएस से भी आगे लेकर जाना है और उसकी क्या तैयारी करनी है। इस सबका मोदी जी के
पास एक विजन है। उस विजन को उन्होंने प्रभावी करके दिखाया है। उनके काम पर लोगों ने भरोसा किया है। देश जातिवाद, वंशवाद और तमाम तरह की औछी राजनीति, मुस्लिम दलित व किसानों के नाम पर बांटने की बात करते हैं, उनकी इन बातों को अब लोगों ने नकार दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
बाबा रामदेव का ट्वीट
देश का लोकतंत्र अब एक मजबूत मोड़ पर पहुंचा है और मुझे विश्वास है आने वाले दस से पंद्रह सालों में, जैसा अमित भाई शाह कहा करते थे, कि बीजेपी को एक अजेय पार्टी के रूप मे देखना चाहता हूं, उन्होंने इस पार्टी को अजेय बना दिया है। 

4 of 6
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
मुझे लगता है कि 10-15 साल अब विपक्षियों को अनुलोम-विलोम और गीता पाठ करना पड़ेगा। भारतीय राजनीति के मूल मुद्दों पव लौटना पड़ेगा। जो गौ, गंगा, गायत्री और
भारत माता वंदे मातरम को जो लोग गाली देते थे, उन सबको भी अब सबक सीखना पड़ेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
बाबा रामदेव
विकास के साथ साथ मोदी जी अब गंगा की सफाई ही नहीं भारतीय मूल संस्कृति और तमाम राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करेंगे। इनकों भी एक परिणाम तक पहुंचाएंगे। पिछले पांच साल में मोदी जी ने विकास के कार्यों की नींव तैयार की थी, अब इस कार्यकाल में उस नींव पर भवन खड़ा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री मोदी
कहा कि आने वाले 15-20 सालों तक विपक्ष अपना अस्तित्व बचाकर रखे, इससे ज्यादा वो शायद कुछ न कर पाएं। इस समय भारतीय राजनीति में जो कालखंड चल रहा है कि वह अब मोदी युग के नाम से जाना जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें