फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: पुलिस की गाड़ी देख भाग रहे लोग तो निगरानी रखने स्कूटी पर निकले कोतवाल, ड्रोन भी लगाए, तस्वीरें...

Fri, 03 Apr 2020 07:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में रुड़की में भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह लोग पुलिस की गाड़ी देखकर घर में घुस जाते हैं, लेकिन बाद में दोबारा बाहर आ जाते हैं। अब इन लोगों पर शिकंजा कसने के लिए कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह अपने हमराह सचिन अहलावत के साथ स्कूटी से गश्त कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़कों पर घूमने वालों की पुलिस ड्रोन के जरिये निगरानी कर रही है। शुक्रवार को कई मोहल्लों में ड्रोन के जरिये ऐसे करीब 100 से अधिक लोगों को चिह्नित किया गया। पुलिस अब इनके खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज कर भविष्य में बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की लाख अपील के बाद भी कई गली और मोहल्लों के लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। वह दिनभर घर से बाहर निकल गली में जमा होकर धारा 144 का भी उल्लंघन कर रहे हैं। अब पुलिस इन लोगों से सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए ड्रोन का सहारा ले रही है। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को एसपी देहात एसके सिंह, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह और इंस्पेक्टर राजेश साह ने सती मोहल्ला, मच्छी मोहल्ला, रामपुर चुंगी, नगर निगम पुल, बीटी गंज समेत कई जगहों पर ड्रोन से ऐसे करीब 100 लोगों को चिह्नित किया, जो घर के बाहर एक जगह एकत्रित होकर धारा 144 का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस इनके खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज करेगी। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि भविष्य में इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उधर, शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर शहर से लेकर देहात तक पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और घरों से बाहर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस शहर और देहात तक एक्शन मोड में है। शुक्रवार को पुलिस ने शहर और देहात में 17 कार और बाइकों को सीज किया। जबकि पांच लोगों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें