लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार से बैंक और एटीएम के खुलने के समय को बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद आज दुकानों पर रोज की तरह कम भीड़ दिखाई दी, लेकिन बैंकों के बाहर लंबी लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
आज से सभी बैंक और एटीएम सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक जनता के लेनदेन के लिए खुलेंगे। इसके बाद पांच बजे तक बैंक अपने काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आज बैंकों के बाहर काफी भीड़ नजर आई। लोग लंबी लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं बैंकों ने यह सुनिश्चित किया कि ग्राहकों को सैनिटाइज करके ही प्रवेश करने दिया जाए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।
ऊधमसिंह नगर के जसपुर में बैंक के आगे काफी भीड़ जमा हो गई। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते दिखे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को संभाला। दो बाइकों का चालान भी किया।