पुलिस ने वहीं पर वर-वधु का पांच लोगों के बीच पंडित को बुलाकर विवाह करा दिया। इसके बाद विवाहिता अपने पति के साथ ससुराल चली गई। दरअसल, थाना मूंडापांडे निवासी विक्रम सिंह का ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी नेहा से विवाह तय हुआ था। रविवार को विक्रम अपनी बहन को साथ लेकर शादी करने काशीपुर पहुंचा।