मंदिर परिसर में प्रवेश से पूर्व सीएमओ डा. डीपी जोशी ने तीर्थ पुरोहितों की स्क्रीनिंग की, जिसमें सभी स्वस्थ मिले। संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग भी किया गया। लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही।