लॉकडाउन के दौरान एंबेसी से बिना अनुमति लिए रूसी नागरिकों को दिल्ली ले जा रही बस को ऋषिकेश पुलिस ने कैलाश गेट पर रोक लिया। बस में 52 रूसी नागरिक सवार थे। उनका कहना था कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें अनुमति दी है। जबकि एंबेसी से अनुमति नहीं मिली थी। इन नागरिकों ने अपने वतन जाने के लिए एंबेसी में अनुमति प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन अभी तक वहां से अनुमति नहीं मिली। लेकिन इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने इन विदेशी नागरिकों को ऋषिकेश से जाने की अनुमति दे दी। बता दें कि सभी 52 रूसी नागरिक तीन माह से तपोवन क्षेत्र के कई होटलों में ठहरे हुए थे।