केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक पैकेज की घोषणा करते ही आम आदमी को भी मदद की आस लगने लगी है। इसके चलते देहरादून के पोस्ट ऑफिस में सुबह से ही खाता खुलवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, दूसरी ओर सोशल डिस्टेंसिंग का भी खूब उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मदद की आस में हर कोई मुख्य डाकघर समेत अन्य शाखाओं में इंडियन पोस्ट बैंकिंग सिस्टम (आईपीबीएस) का खाता खुलवाने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को लोग सुबह से ही जीपीओ में पहुंचना शुरू हुए।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना चुनौती साबित होता रहा। पुलिसकर्मियों की सख्ती के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। सुबह छह बजे से घंटाघर स्थित जीपीओ, कचहरी, अजबपुर, क्लेमेनटाउन व अन्य शाखाओं में लोग पहुंचने शुरू हो गए थे।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे मुख्य गेट खुला तो लोगों ने परिसर में प्रवेश करना शुरू किया। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई। सुबह 10 बजे से खाता खुलने का काम शुरू किया गया। लोगों की सुविधा के लिए विभाग ने कई अतिरिक्त काउंटर खोले। लेकिन अधिक भीड़ के कारण समस्या भी आ रही है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया। प्रवर डाक अधीक्षक अनसूया प्रसाद चमोला ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए है। कोशिश है कि जल्द से जल्द खाता खोला जाए।