फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई छह लोगों की जान

Sat, 31 Oct 2026 05:05 AM IST
Alka Tyagi डॉ. गौरव प्रजापति, देहरादून

सार

ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। जोशीमठ घाटी के आसपास से गुजरते समय अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हेलीकॉप्टर की लोकेशन ट्रेस होनी बंद हो गई। बाद में सामने आया कि हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे हुआ होगा हेलीकॉप्टर हादसा - फोटो : एआई
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर हाथी पहाड़ के शीर्ष चट्टान से टकराकर हादसे का शिकार हो गया।। हादसे में पायलट सहित सभी छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर दो बजे ज्योतिर्मठ के चांई गांव और लामबगड़ के बीच हुआ।

हादसे में यात्रियों समेत हेलीकॉप्टर बुरी तरह जल गया। वहीं, ट्रांस भारत एविएशन की सभी हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मृतकों में दिल्ली निवासी पायलट हिमांशु सभरवाल (48) और कर्नाटक निवासी प्रताप (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं।



वहीं, अगर बीते 13 वर्षों की बात करें तो प्रदेश में आठ बड़े हेलीकॉप्टर हादसे हुए हैं। इसमें 48 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पांच से अधिक मामलों में हेलीकॉप्टरों की आपात लैंडिंग हुई है। एआई के जरिए समझते हैं हादसा कैसे हुआ होगा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे हुआ होगा हेलीकॉप्टर हादसा - फोटो : एआई
  • बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर रवाना हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे हुआ होगा हेलीकॉप्टर हादसा - फोटो : एआई
  • चांई गांव और लामबगड़ के बीच हेलीकॉप्टर पहाड़ की चट्टान से टकरा गया।  

4 of 5
ऐसे हुआ होगा हेलीकॉप्टर हादसा - फोटो : एआई
  •  पहाड़ी से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर टुकड़ों में बंटकर जंगल में गिर गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे हुआ होगा हेलीकॉप्टर हादसा - फोटो : एआई
  • जंगल में गिरने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई और पूरा हेलीकॉप्टर जल गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें