फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: 20 दिन छुट्टी बिताकर लौटा था ड्यूटी पर, शहादत की खबर सुनकर बीवी और बच्चे बदहवास

Sat, 16 Feb 2019 07:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
1 of 6
virendra singh
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। जिनमें उत्तराखंड वीरेंद्र सिंह शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
virendra singh
शहीद वीरेंद्र सिंह उधमसिंह नगर जिले के खटीमा के मोहम्मदपुर भुढ़िया गांव के रहने वाले हैं। इनके दो छोटे बच्चे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट शहीद के आवास पहुंचे और परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
 
विज्ञापन

3 of 6
virendra singh
गुरुवार रात करीब नौ बजे सेना के एक अधिकारी ने उनकी पत्नी को फोन पर शहादत की जानकारी दी है। इसके बाद से घर में कोहराम मचा गया।

 

4 of 6
virendra singh
शहीद वीरेंद्र सिंह राणा के पिता का नाम दीवान सिंह है। शहीद वीरेंद्र सिंह के दो बड़े भाई जय राम सिंह व राजेश राणा हैं। जयराम सिंह बीएसएफ के रिटायर्ड सूबेदार हैं, जबकि राजेश राणा घर में खेती बाड़ी का काम देखते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
virendra singh
शहीद वीरेंद्र सिंह के बहनोई रामकिशन ने बताया कि वीरेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 5 साल की, जबकि ढाई साल का एक बेटा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pulwama attack jammu - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वीरेंद्र दो दिन पहले ही 20 दिन की छुट्टी बिताने के बाद जम्मू के लिए रवाना हुआ था। वीरेंद्र सिंह सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें