फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Igas Festival: दून से दिल्ली तक उल्लास, मंत्रियों संग भैलो खेल लोक गीतों पर जमकर थिरके सीएम धामी, तस्वीरें

Fri, 04 Nov 2022 11:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
इगास पर भैलो खेलते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड का पारंपरिक लोक पर्व इगास शुक्रवार को देहरादून से लेकर दिल्ली तक धूमधाम से मनाया गया। देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और सरकार के मंत्री इगास पर्व में शामिल हुए। दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने सरकारी आवास पर इगास पर्व मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंडवासियों को इगास पर्व की बधाई और शुभकामानाएं दीं। 

मुख्यमंत्री आवास पर इगास पर्व पर लोक गीतों व पारंपरिक नृत्य के साथ भैलो खेल कर लोक संस्कृति भी जीवंत हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और मंत्रियों ने भैलो खेला। लोक कलाकारों के गीतों व नृत्य की प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री ने भी नृत्य किया। 

बूढ़ी दिवाली: आम से लेकर खास तक हर किसी में दिखा उत्साह, उत्तराखंड में भैलो खेलकर ऐसे मनाया इगास, तस्वीरें

इगास पर्व पर मुख्यमंत्री धामी की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं व संगठनों के साथ लोगों ने इगास पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति व परंपरा के इस पर्व पर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन

2 of 6
इगास पर उत्सव मनानते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री आवास में भी लोकगीत लोकनृत्य एवं लोक संस्कृति के साथ लोक परंपराओं के जीवंतता की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने भैलो पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम ने इगास की बधाई देते हुए लोगों से अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की।
विज्ञापन

3 of 6
इगास पर उत्सव मनानते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है। उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बड़े उत्साह से मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लाल किले से आजादी के अमृत काल में पंच प्रण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया था, जिनमें से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें।

4 of 6
इगास पर उत्सव मनानते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
इगास पर्व का आयोजन उत्तराखंडी लोक संस्कृति से नई पीढ़ी के जुड़ाव को और प्रगाढ़ बनाएगा। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

5 of 6
इगास पर सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
शहर के विभिन्न हिस्सों में तमाम संस्थाओं की ओर से पर्व पर विशेष आयोजन किए गए। रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट शामिल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें