कुलदीप शाह भीमताल जलसंस्थान में पंप ऑपरेटर के पद पर काम करता था। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। कुलदीप के शव की शिनाख्त उसके मामा सचिन शाह ने की। कार (स्विफ्ट डिजायर यूके 04 टीए 8726) भीमताल निवासी आलोक जोशी की है, जिसे ललित की बुआ का बेटा नंदन कुमार चलाता था। सोमवार को उसकी तबीयत खराब होने की वजह से कार को ललित लेकर गया था।