फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी, पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हाईवे पर आया मलबा, वाहनों में फंसे रहे यात्री

Sun, 23 Feb 2020 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में रविवार दोपहर मौसम ने फिर करवट बदल ली। कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। कुमाऊं में कई सड़कें मलबा आने से बाधित रहीं। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर रविवार रात इग्यारदेवी के पास पहाड़ी खिसककर सड़क पर आ गई। इसके चलते घंटों वाहन नहीं चले। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस रूट पर रोडवेज की लखनऊ जा रही बस में सवार करीब 40 यात्रियों को पांच घंटे भूखे-प्यासे रहना पड़ा। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। हल्द्वानी जा रहे धारचूला के विधायक हरीश धामी भी सड़क बंद होने से फंसे रहे। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वह भी तोली रूट से गए। तोली रूट पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। यहां दो घंटे से भी अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे। इधर, बाराकोट के रावलगांव-तड़ीगांव मोटर मार्ग पर कई जगह मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुयालखेत-छियोड़ी-धूरा के निर्माणाधीन मार्ग का मलबा भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर आने से यह मार्ग दो घंटे बंद रहा। इससे वहां भी दो घंटे जाम लग गया। अल्मोड़ा के काकड़ीघाट, सूरी, गड़स्यारी और सुनियाकोट मार्ग पर जगह जगह मलबा आने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत में बारिश के साथ ओले भी गिरे। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पंचाचूली, राजरंभा, हसलिंग, मिलम, खलिया में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में तापमान गिर गया है। चौबटिया (रानीखेत), द्वाराहाट में भी बारिश के बीच ओलावृष्टि भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुयालबाड़ी, सुयालखेत, मनरसा, गंगरकोट में बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई। नैनीताल के बल्दियाखान, खुर्पाताल, बजून, देवीधूरा समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में ओलों की चादर बिछ गई। भीमताल, भवाली, रामगढ़, ज्योलीकोट, गरमपानी, बेतालघाट, धारी, पहाड़पानी, मुक्तेश्वर और ओखलकांडा में रविवार की शाम हुई तेज बारिश ने लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें