हेमकुंड साहिब में अभी भी लगभग 20 फीट बर्फ है और गुरुद्वारा भी बर्फ से ढका है। हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को खोले जाने हैं, ऐसे में यहां बर्फ हटाने का काम मई माह में शुरू होगा।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया (गोविंदधाम) में लगभग पांच फीट तक बर्फ है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक का छह किमी आस्था पथ बर्फ से ढका है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अटलाकुड़ी के पास बड़े-बड़े हिमखंड पसरे हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब से लेकर गोविंदधाम तक बर्फ की मोटी चादर बिछी है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आस्था पथ और हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाना किसी चुनौती से कम नहीं है। गोविंदधाम का दौरा किया गया है।