फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली पहुंचे केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने आईटीबीपी जवानों संग की सैर, दिया फिट इंडिया का संदेश, तस्वीरें

Sun, 16 Feb 2020 12:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय दौरे पर औली पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आईटीबीपी के जवानों के साथ खूबसूरत वादियों में सुबह की सैर की। इसके साथ ही उन्होंने फिट इंडिया का संदेश भी दिया। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने औली स्लोप व ग्लॉस हाउस के पास कई किलोमीटर तक सैर की। उन्होंने कहा कि जवानों को फिट रहने के लिये योगा करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि लोग अपने परिवारों व दोस्तों को फिट रहने के लिये जागरूक करें। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उन्होंने शनिवार को यहां स्नो स्कूटर की सवारी की और यहां के प्राकृतिक खूबसूरत नजारों के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि औली बहुत खूबसूरत जगह है। यहां बार-बार आने का मन करता है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
औली को विंटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने जम्मू-कश्मीर में विंटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के खिलाड़ी वहां पर पहुंचेंगे। अब विंटर खेलों का बजट भी खेल मंत्रालय को दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि औली में भविष्य में विंटर खेलों को और बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। देश के युवाओं को स्पोर्ट्स  से जोड़ने के लिए खेल मंत्रालय के द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें