उत्तराखंड में बारिश से तबाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूसलाधार बारिश से ग्राम पंचायत तालजामण में व्यापक नुकसान हुआ है। यहां 12 से अधिक आवासीय मकान मलबे से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं गौशालों में बंधे 20 मवेशियों की मौत हो गई है। प्रशासन ने गांव के 65 से अधिक परिवारों को स्कूल और पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया है। गांव के चारों तरफ बह रहे बरसाती नाले उफान पर बह रहे हैं।