हल्द्वानी में किशोरों पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
छात्र को लहूलुहान करने के बाद हमलावर फरार तो हो गए लेकिन उसके बाद भी दबंगई से बाज नहीं आए। न घटना के समय पुलिस का डर और न उसके बाद था। अस्पताल में मौजूद लहूलुहान छात्र के घायल साथी के पास हमलावर का फोन पहुंचा, उसने जान से मारने की धमकी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नंबर ट्रेस कर लिया।