फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के परिवार को मिली सिक्योरिटी, सुरक्षाकर्मी देखा माता-पिता रोने लगे

Sun, 26 Mar 2017 11:59 AM IST
मनोज सिंह राणा/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 7
योगी आदित्यनाथ के पिता - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी के परिजनों को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने जा रही है। शासन में इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही योगी के परिजनों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात हो जाएंगे।
विज्ञापन

क्या है वाई सुरक्षा

2 of 7
cm yogi - फोटो : amarujala
फिलहाल पौड़ी प्रशासन ने यमकेश्वर के पंचूर स्थित उनके पैतृक आवास पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिया है। सूत्रों की मानें तो जल्द उनके परिजनों को वाई श्रेणी की सुरक्षा भी उपलब्ध हो जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
बीते बृहस्पतिवार को घर के मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी देखकर महंत आदित्यनाथ योगी की मां सावित्री देवी की आंखें छलक आईं। नम आंखों से उनके मुंह से केवल एक ही शब्द निकला, नहीं था भान कि बेटा बनेगा इतना महान...।

4 of 7
सावित्री देवी ने बताया कि मैंने और योगी के पिता ने यह कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा एक दिन सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा और पुत्र के बड़े पद पर आसीन होने से उन्हें भी इस तरह के सुरक्षा प्रबंध मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
​पुलिस के सूत्रों के अनुसार इतने बड़े पदों पर आसीन होने वाले नेताओं के साथ ही उनके परिजनों को भी सुरक्षा दी जाती है। भले ही योगी ने घर परिवार त्याग दिया हो, लेकिन प्रशासन उनके परिवार की सुरक्षा में कोताही नहीं बरतना चाहता है। इसी वजह से उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : SELF
वाई श्रेणी सुरक्षा के तहत 11 पुलिस सुरक्षाकर्मी और एक कमांडो तैनात रहेंगे। सूत्रों की मानें तो परिवार के सदस्यों से जब वाई श्रेणी सुरक्षा के बाबत बातचीत की गई तो वह आश्चर्यचकित रह गए। लेकिन मुख्यमंत्री के परिजन होने के नाते वे इस सुरक्षा को स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जिला स्तर पर यूपी के मुख्यमंत्री के परिवार को सिक्योरिटी दे दी गई है। जबकि वाई श्रेणी की सुरक्षा के लिए विभागीय स्तर से पत्राचार किया जा रहा है। इस दिशा में जल्द कार्रवाई संभव है।
-मुख्तार मोहसिन, एसएसपी, पौड़ी गढ़वाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें