फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने को दंपत्ति ने कैसे लाठी डंडों से पीट-पीटकर गुलदार को उतारा मौत के घाट, देखें तस्वीरें

Sun, 26 Mar 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amarujala
सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव रावली महदूद में तड़के एक गुलदार ने दंपित्त पर हमला कर घायल कर दिया। तभी लोगों ने गुलदार पर लाठी-डांडों से हमला करके दंपित्त को गुलदार से छुड़वाया। इस दौरान पहले से ही घायल गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जबकि घालय संपित्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amarujala
शनिवार की तड़के करीब चार बजे पहले से ही घायल एक गुलदार रावली महदूद गांव में ओमपाल आ घुसा। इस दौरान शौच के लिए जा रहे संतराम और उसकी पत्नी गुडडी निवासी नहटोर जिला बिजनौर पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार के हमले से संतरात ओर गुडडी जख्मी हो गई। तभी शोर-शराबे की आवाज सुनकर गुुडडी के भाई ओमी और एक अन्य युवल ने लाठी-डंडों पर गुलदार पर घमला करते हुए संतराम और गुडडी को गुलदार से छुड़वाया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amarujala
इस दौरान पहले से घायल गुलदार की मौत हो गई। संतराम और गुडडी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के हाथ-पैर और सिर पर गुलदार के पंजे और दांत के निशान बने हुए है। सुचना पर मौके पर पहुंचे वनक्षेत्राधिकरी हरिद्वार महेश प्रसाद सेमवाल और वन दरोगा ओपी सिंह ने गुलदार के शव अपने कब्जे में ले लिया। वनक्षेत्राधिकरी कार्यालय पर डॉ. रिचा और डॉ. अशोक ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद यहीं पर गुलवार के शव को जला दिया गया। गुलदार के शरीर पर घाव के गहरे निशान बने हुए है।       

4 of 6
- फोटो : amarujala
 दंपित्त संतराम और गडडी करीब 30 मिनट तक गुलदार से संघर्ष करते रहे। संघर्ष के दौरान दोनों गंभरी रुप से घायल भी हो गए। पहले से घायल होने पर गुलदार अपने पूरी शक्ति के साथ हमला नहीं कर पाया। जिसके चलते दोनों की जान बच गई।       
    ​​
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amarujala
करीब एक साल पहले जून 2016 में एक बीमार गुलदार निर्मल बाग के पास आरके जैन के घर आ गया था। तब आरके जैन की बेटी आयुषी ने गुलदार को कमरे में बंद कर दिया था। सूचना पर वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़कर ले गई थी। बीमारी के कारण एक हफ्ते बाद इस गुलदार के मौत हो गई थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amarujala
गुलदार के सीने पर घाव के निशान बने हुए है। संभत: यह निशान आपवी संघर्ष के दौरान बने होंगे। जिसके चलते गुलदार सुरक्षित स्थान की तलाश में जंगल से निकलकर गांव में आ गया होगा। पोस्टमार्टम की रिपार्ट से ही गुलदार के मौत के करण स्पष्ट हो पाएंगे।       

-महेश प्रसाद सेमवाल, वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार वन प्रभाग ​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें