फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Glacier Burst : ऋषिगंगा में चंद मिनटों में समाए मजदूर और ग्रामीण, अपनों की तलाशते रहे परिजन

Sun, 07 Feb 2021 11:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, रैणी (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
तपोवन टनल के नीचे समा गए मजदूर - फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले से लगे चीन सीमा क्षेेत्र के रैणी गांव के किनारे बहने वाली ऋषिगंगा में चंद मिनटों में ही मजदूर और ग्रामीण समा गए। जो मजदूर लापता हैं, उनके परिजन दिनभर अपनों की तलाश करते रहे। लोगों ने कहा कि ऐसा मंजर आंखों के सामने पहली बार देखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चमोली में तपोवन डेम - फोटो : अमर उजाला
किसी को उम्मीद नहीं थी कि शांत बहने वाली ऋषिगंगा इतना विकराल रूप धारण कर सकती है। इस घटना में कई मजदूर बेघर हो गए तो कई नेपाली मजदूर अपनों को ढूंढते रहे। ऋषिगंगा के रौद्र रूप को देख परियोजना में काम करने वाले मजदूर और ग्रामीण सहमे हुए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला
रैणी गांव की तलहटी से निकलने वाली ऋषिगंगा अब मलबे में तब्दील हो गई है। यहां जल विद्युत परियोजना मलबे में दफन हो गई है। वहीं यहां काम कर रहे मजदूरों के भारी संख्या में दबेे होने की आशंका है। रैणी के साथ ही आसपास के गांवों में करीब दो हजार ग्रामीण रहते हैं। सुखद रहा कि ये गांव नदी के दोनों छोर पर पहाड़ियों पर बसे हैं, जिससे ग्लेशियर टूटने के बाद मलबे और पानी के सैलाब से गांव पूरी तरह सुरक्षित रहे।

4 of 5
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह साढ़े नौ बजे ग्रामीण अपने-अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे कि पहाड़ियों के बीच से धुएं के साथ पानी और मलबे का सैलाब आते देख अफरा-तफरी मच गई। लोग एक दूसरे को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए चिल्लाने लगे। करीब पंद्रह मिनट में ही पानी मलबे के साथ रैणी गांव की तलहटी तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कई फीट ऊपर उफान पर जाकर नीचे गिर रहा था मलबा - फोटो : अमर उजाला
रैणी गांव के प्रेम सिंह (47) ने बताया कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऋषिगंगा इतना विकराल रूप धारण कर सकती है। पैंग गांव के शंकर का कहना है कि मलबा कई फीट ऊपर उफान पर जाकर नीचे गिर रहा था। अचानक आए इस सैलाब को कोई समझ नहीं पाया। हर कोई अपना काम छोड़कर इस प्राकृतिक घटना को देखते ही रह गया। सभी परिजनों को फोन कर उनकी कुशलक्षेम पूछने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें