फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देवभूमि ने जमीन पर दीये तो आसमान में आतिशबाजी से दिया सुरक्षित भारत का संदेश, तस्वीरें...

Sun, 05 Apr 2020 10:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उत्तराखंड की जनता एक बार फिर एकजुट नजर आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के लोगों ने रात नौ बजे नौ मिनट की दिवाली मनाई और सुरक्षित भारत का संदेश दिया। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही घड़ी में नौ बजे गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर दी और घरों और आंगन में दीये जलाए। कोई बालकनी तो कोई छत पर दीये जलाता नजर आया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, मंत्री यशपाल आर्य, मंत्री मदन कौशिक समेत विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी दीया जलाकर लोगों से एकजुट रहने की अपील की।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग लोग जो चलने में सक्षम नहीं थे उन्होंने मोबाइल और टॉर्च की फ्लैश लाइट जलाकर इस जंग में अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। वहीं, कुछ लोगों ने आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चमोली के विकासखण्ड घाट मुख्यालय पर नागबगड में स्थानीय लोगो ने दीये से भारत का नक्शा बनाया। वहीं कुछ लोगोंं ने दियों के बीच में सेफ एंड स्टे होम का संदेश दिया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
आम जनता के साथ ही बाबा रामदेव समेत अन्य संत समाज ने भी दीये जलाकर पीएम मोदी के आवाह्न में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने अलग ही तरह से दिवाली मनाई। किसी ने ओम, किसी ने सतिया तो किसी ने फूलों से दीपक को सजाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें