फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Fire News: धधक रहे जंगल, डरा रही गंगा से लेकर यमुनाघाटी तक की ये तस्वीरें...कब बुझेगी ये आग?

Thu, 30 May 2024 04:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी गोफियारा में जंगल की आग का विकराल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Uttarakhand Forest Fire News Today: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जंगल धधक रहे हैं, लेकिन कुछ स्थानों स्थिति गंभीर होती जा रही है। उत्तरकाशी जनपद में गंगा से लेकर यमुनाघाटी तक जंगल धू-धूकर जल रहे हैं।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगे मुखेेम रेंज के जंगल में चार दिनों से आग लगी हुई है। उधर, यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप से लगा जंगल भी आग की चपेट में आ गया है। बीते मंगलवार को जंगल की आग यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्र में मजदूरों के डेरे तक पहुंच गई थी, जिसमें उनका सामान जल गया। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया था।

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से लगे मुखेम रेंज और बाड़ाहाट रेंज के जंगलों में आग नहीं बुझ रही है। बीते रविवार से धधक रहे जंगलों में रुक-रुककर आग लग रही है। गत मंगलवार रात को मुखेम रेंज के जंगल में लगी आग बड़ेथी-मनेरा बाईपास मार्ग के पास तक पहुंच गई थी।

जंगल में लगी आग से बाईपास मार्ग पर पत्थर भी गिरे, जिसके चलते यात्री वाहनों ने जोखिम के साथ आवाजाही की। हालांकि सूचना पर वन विभाग व फायर की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

2 of 5
उत्तरकाशी के जंगलों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को भी मुखेम रेंज के जंगलों में कई जगह आग लगी रही। वहीं बुधवार दोपहर बाद बाहाड़ाट रेंज के गुफियारा से लगे जंगल भी में आग लग गई।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तरकाशी के जंगलों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर यहां वन विभाग की 15 सदस्यीय टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

4 of 5
पौड़ी में डोबा गांव के जंगल में लगी आग को बुझाते फायर मैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप क्षेत्र के जंगल भी वनाग्नि की चपेट में आ गए है, जिससे यमुनाघाटी में धुंआ छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बिगड़ी बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत, पुलिस बनी देवदूत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जंगल की आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आग का सिर्फ फौरी तौर पर नुकसान नहीं दिख रहा है। इसका नुकसान आने वाले कई दशकों तक दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें