बेशक उत्तराखंड आपदा को छह माह बीत गए हैं, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों के हालात अभी भी वैसे ही हैं। आपदा में सड़कें पूरी तरह नष्ट हो गई थी जो अभी तक ठीक नहीं की गई हैं। तमाम घोषणाओं के बाद भी उत्तराखंड सरकार इन सड़कों से मुहं मोड़ी हुई है। जून में आई इस आपदा से लोगों के घर पूरी तरह तहस-नहस हो गए। आवाजाही के लिए बने पुल अभी भी क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है। आपदा से लोगों के घर पूरी तरह तहस-नहस हो गए।