फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अब कीजिए प्रदेश की पहली पैनिक बटन वाली बस की सवारी, यहां जानें इसकी खूबियां  

Tue, 09 Oct 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
पैनिक बटन वाली बस
उत्तराखंड की पहली पैनिक बटन वाली इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह साढ़े नौ बजे सीएम आवास से बस को हरी झंडी दिखाकर मसूरी के लिए रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने खुद भी बस में बैठकर सफर किया। अभी एक महीने तक इसका ट्रायल होगा इसके बाद नियमित रूप से चलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
पैनिक बटन वाली बस में बैठे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
तमिलनाडु से पहुंची इको फ्रेंडली बस में महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही तमाम खूबियां हैं। एक महीने तक इलेक्ट्रिक बस शहर के विभिन्न रूटों पर चलेगी। ट्रायल सफल रहने पर 50 बसों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर चलाया जाएगा। एक बार चार्ज होने के बाद बस 200 से 250 किलोमीटर का सफर तय करेगी। साथ ही 20 प्रतिशत बैकअप भी बना रहेगा। इसकी अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। लगातार बढ़ रहे डीजल के दामों को देखते हुए यह इलेक्ट्रिक बस फायदेमंद साबित होगी। इसमें यात्रियों का सफर जहां सस्ता होगा, वहीं इस बस से प्रदूषण भी नहीं होगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
पैनिक बटन वाली बस में बैठे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए इलेक्ट्रिक बस में पैनिक बटन भी लगाया गया है। पैनिक बटन दबाते ही सायरन बजने के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। इसके जरिये बस को कहीं से भी ट्रैक किया जा सकता है। बस कहां पर है, वह किस स्टॉप पर कितने बजे पहुंचेगी, इन सभी चीजों की जानकारी यात्रियों को मिल सकेगी।

4 of 6
panic button bus
सुरक्षा की दृष्टि से बस के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसके जरिये बस के अंदर बैठे यात्रियों की रिकॉर्डिंग होगी। इससे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर आसानी से दबोचे जा सकेंगे। इलेक्ट्रिक बस में बैठा पैसेंजर अगर उतरना चाहता है तो वह बस में दरवाजे के पास लगा एनएसआर बटन दबा सकता है। बटन के दबते ही चालक बस को रोक देगा और यात्री आराम से उतर जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
panic button bus
बस के भीतर हर सीट के सामने यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है, जिसके जरिये यात्री अपने मोबाइल को भी चार्ज कर सकता है। डीजल से चलने वाली बसों में हर चार महीने में क्लच, गियर बॉक्स आदि को बदलना पड़ता है, वहीं इलेक्ट्रिक बस में ऐसा कुछ भी नहीं होता है। बेहद कम मेंटीनेंस होने के चलते इससे रोडवेज को काफी फायदा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगे हैं, ऑटो गियर की सुविधा है। ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर, जिसका कंट्रोल बस चालक के पास होगा। लो फ्लोर होने के चलते बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को बस चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। इलेक्ट्रिक डिस्प्ले के जरिये यात्रियों को रूट की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें