प्रदेश की पहली आर्ट गैलरी ‘उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय’ बुधवार को कला प्रेमियों के लिए खुल गई। आर्ट गैलरी की दीवारों में सजी पेंटिंग और प्रदर्शनी हॉल में लगी कलाकृतियां वर्ष 2013 की आपदा के दर्द को बयां करती हैं। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन
2 of 7
art gallery
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैलरी का उद्घाटन किया। उन्होंने ने कहा कि आर्ट एक ऐसी कला है जिसे कलाकार अपनी भावनाओं से उकेरता है। दून में आर्ट गैलरी खुलने से उत्तराखंड के चित्रकारों को एक बेहतर मंच मिल सकेगा। गैलरी में चित्रकारों को सीखने के साथ प्रेरणा भी मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 7
art gallery
हॉल के बीच पहाड़ की शैली में पत्थर और लकड़ी का मकान बनाया है, जो आपदा की जद में दर्शाया है। आपदा के मलबे से मकान का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। मकान के हर कोनों में सूखे मक्के लटके हैं, जो पहाड़ की कृषि आधारित जीवन शैली को दर्शाता है। मकान के ठीक सामने एक विद्युत खंभा भी बनाया गया है, आपदा में उसे टूटते हुए दिखाया गया है। मकान के दरवाजे और खिड़कियां खुली हैं, जो दर्शाता है कि आपदा के वक्त लोग अपना घर एवं सामान छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर पलायन कर गए थे।
4 of 7
art gallery
हॉल में पहाड़ की संस्कृति से जुड़ा ढोल (वाद्य यंत्र) और एक टोकरी में सेव की कलाकृतियां भी बनाई हैं। इसी हॉल में एक हेलीकाप्टर की कलाकृति भी बनी है, जो आपदा के वक्त फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए उड़ान भरने के इंतजार में खड़ा है। हॉल की दीवारों में हर पेंटिंग में केदार घाटी से लेकर आपदा प्रभावित इलाकों का दर्द झलकता है।
विज्ञापन
5 of 7
art gallery
घंटाघर स्थित गैलरी के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ महीनों पहले चित्रकार सुरेंद्र पाल जोशी उनसे मिले और आपदा की स्मृतियों को आर्ट गैलरी के रूप में प्रदर्शित करने का सुझाव साझा किया। सुरेंद्र पाल जोशी का सुझाव सुनते ही उन्होंने सहमति दे दी। उसी वक्त एमडीडीए के उपाध्यक्ष विनय शंकर पांडे से आर्ट गैलरी के लिए आधारभूत ढांचा खड़ा करने की बात कही। प्राधिकरण ने कुछ महीनों में ही शानदार आर्ट गैलरी तैयार कर कला प्रेमियों को समर्पित कर दी है।
विज्ञापन
6 of 7
art gallery
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्ट गैलरी के माध्यम से नई पीढ़ी आपदा की पीड़ा को महसूस कर पहाड़ की जटिल जिंदगी को समझ सकेगी। यहां कला प्रेमियों को भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने प्राधिकरण और चित्रकार सुरेंद्र पाल जोशी के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान विधायक खजान दास, भाजपा प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और एमडीडीए उपाध्यक्ष विनय शंकर पांडे, चित्रकार सुरेंद्र पाल जोशी और संस्कृति विभाग की निदेशिका बीना भट्ट, एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता अनिल त्यागी, अधिशासी अभियंता हरिचंद सिंह राणा, संजीवन सूंठा, उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी, अनुजा सिंह आदि मौजूद थे। संचालन एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने किया।