फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 कंपनियों में बेरोजगारों के लिए रोजगार का मौका, जल्द करें अप्लाई

Mon, 17 Oct 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
sd
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के पास अलग-अलग सेक्टर की 40 से अधिक कंपनियों में रोजगार हासिल करने का सुनहरा अवसर है। सेवायोजन विभाग के आमंत्रण पर ये कंपनियां नवंबर के पहले सप्ताह में देहरादून आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
sr - फोटो : Getty Images
विभाग इस बार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। मेले के तारीख जल्द ही फाइनल की जाएगी और मुख्यमंत्री हरीश रावत इसका शुभारंभ करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि इन कंपनियों से पिछले कुछ माह से एक ही दिन बुलाने के बात चल रही थी। करीब 40 कंपनियों ने रोजगार मेले में आने की हामी भर दी है। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि सभी सेक्टर की कंपनियों को बुलाकर अधिक से अधिक युवाओं को दिलाया जा सके।
 

4 of 7
जाॅब
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है वह अपने नजदीकी सेवा कार्यालय में तत्काल पंजीकरण करा लें।
 
विज्ञापन

5 of 7
नौकरी
सिंह ने बताया कि संभवतया यह पहला मौका है, जब एक रोजगार मेले में 40 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार देने आ रही हैं। रोजगार मेले का आयोजन किस जगह पर किया जाएगा यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि एमकेपी पीजी कॉलेज से इस संबंध में बातचीत चल रही है। विभाग ने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि मेले में शामिल होकर इसका फायदा उठाएं।
 
विज्ञापन

6 of 7
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेला में प्रदेश का कोई भी युवा शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : demo pics
बस क्षेत्रीय कार्यालय में उसका पंजीकरण होना चाहिए। इसके अलावा अगर किसी को कोई विशेष जानकारी चाहिए तो वह अपने क्षेत्रीय कार्यालय के साथ ही 9690159000 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें