फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: पहली बार मतदान कर युवा दिखे खुश, बोले- यह भी है लोकतंत्र का वैलेंटाइन, तस्वीरें

Mon, 14 Feb 2022 11:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में आज 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसका परिणाम आगामी 10 मार्च को आएगा। तड़के से ही केंद्रों के बाहर मतदाताओं की भीड़ लगी रही। पहली बार वोट देने आए युवाओं ने कहा कि देश प्रेम पहले है। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर वोट करना लोकतंत्र का वैलेंटाइन मनाने जैसा है। वहीं अपना वोट डालने के बाद युवा वैलेंटाइन डे का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ निकल गए। किसी ने मसूरी की वादियों में तो किसी ने सहस्त्रधार में वैलेंटाइन डे का मनाने की तैयारी की है।

मतदान के दौरान कई जगहों से ईवीएम मशीन खराबी की खबरें भी आईं, लेकिन मतदान जारी रहा। इस दौरान फर्स्ट टाइम वोटर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। किसी ने वोट विकास के लिए दिया तो किसी ने रोजगार के नाम पर मतदान किया। 

इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखकर मतदान करवाया गया। वहीं इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रीति - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में प्रीति ने पहली बार मतदान किया। उन्हाेंने कहा कि सरकार बनाने में पहली बार भूमिका अदा कर रहे हैं। अच्छा महसूस हो रहा है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
सलोनी - फोटो : अमर उजाला
अपने पहले मत का प्रयोग करने देहरादून डीएवी पब्लिक स्कूल में सलोनी नेगी पहुंचीं। इस दौरान वह उत्साहित दिखीं और कहा कि उन्होंने विकास और रोजगार के लिए वोट दिया है।

4 of 7
अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला
देहरादून की फर्स्ट टाइम वोटर अपूर्वा शर्मा ने कहा कि देश का नागरिक होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करूं। सभी को वोट करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
ईशिता - फोटो : अमर उजाला
डीएवी पब्लिक स्कूल में अपने पहले मत का प्रयोग कर ईशिता थपलियाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस बार मैंने पहली बार मतदान किया। मैं अपने मताधिकार का प्रयोग कर बेहद खुश हूं।
विज्ञापन

6 of 7
निधि - फोटो : अमर उजाला
रानीखेत में निधि साह ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर मैं बहुत उत्साहित थी। पहली बार मतदान करने का अवसर मिला। मैंने मतदान करने के बाद सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उर्वशी - फोटो : अमर उजाला
काशीपुर में उर्वशी ने अपना पहला वोट डाला। कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। इसका प्रयोग हमें हर हाल में करना चाहिए। बेहतर लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें