फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में वोटिंग का जोश हाई, तस्वीरों में देखें कैसे बूथों तक पहुंच रहे बुजुर्ग और दिव्यांग

Mon, 14 Feb 2022 03:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। पुलिस जवानों के साथ स्वयंसेवी भी बुजुर्गों व दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
मतदान करने में दिव्यांगों और बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह। - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मतदान करने में लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साहित दिख रहे हैं। पुलिस जवानों के साथ स्वयंसेवी भी बुजुर्गों व दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचा रहे हैं। 

चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व पर आज कुमाऊं-गढ़वाल और राजधानी के मतदान केंद्रों से सामने आ रही तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि लोग अपनी सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022 Live: उत्तराखंड में मतदान जारी, देहरादून में सुबह 11 बजे तक हुआ 19.53 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

2 of 11
बुजुर्ग को मतदान के लिए गोद में उठाकर लाते पुलिस जवान। - फोटो : अमर उजाला
कालाढूंगी विधानसभा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छडायल सुयाल में 85 वर्षीय पार्वती देवी को पुलिस जवान मनोज जोशी गोदी में उठाकर मतदान के लिए गए। 
विज्ञापन

3 of 11
मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ पहुंच रहे बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला
मतदान करने में लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। अलग-अलग जिलों बुजुर्गों के उत्साह वाली तस्वीरें नजर आ रही है। 

4 of 11
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर में बुजुर्ग पासदेव सिंह को डंडी-कंडी में बैठाकर मतदान केंद्र तक ले जाया गया।
विज्ञापन

5 of 11
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मतदान करने के बाद मतदान करने के बाद हाथ पर लगे निशान के साथ बुजुर्ग महिला ने तस्वीरें भी खींचवाई।
विज्ञापन

6 of 11
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मतदान करने में लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जवानों के साथ स्वयंसेवी भी बुजुर्गों व दिव्यांगों को पोलिंग तक पहुंचा रहे हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

8 of 11
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग ने मतदान करने के बाद दिखाया उत्साह। हाथ पर लगे निशान के साथ फोटो खींची। चुनाव आयोग ने प्रदेश के छह बूथों को दिव्यांग बूथ बनाया है। इनमें देहरादून और हरिद्वार में दो-दो, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक बूथ शामिल हैं

9 of 11
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
गरुड़ में स्वीप के सदस्यों ने दिव्यांग को बूथ तक पहुंचाया। प्रदेश में सभी सुविधाओं से युक्त 156 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। 

10 of 11
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
उत्तकाशी बडकोट में 88 वर्षीय अनारी देवी तुनाल्का मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची। इस बार चुनाव प्रक्रिया में जहां 79 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, तो वहीं राज्य के 36 हजार सुरक्षाकर्मी भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
मतदान करने पहुंची दिव्यांग बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला
सितारगंज राइंका बूथ पर बुजुर्ग दिव्यांग महिला वोट डालने पहुंची। प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें