फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election: वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, पढ़ें संबोधन की खास बातें

Wed, 02 Feb 2022 04:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी का देहरादून दौरा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी को घोषणापत्र जारी किया।
 
 
प्रियंका गांधी देहरादून पहुंचकर अपने बेटे के स्कूल भी गईं। वह दून स्कूल पहुंची और वहां के शिक्षकों से मिलीं। वहीं जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने परिवार को देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया। सिर्फ जनता का पैसा बर्बाद किया है। कहा कि राज्य में सरकार जिस तरह काम कर रही है, उसे देखकर उन्हें बुरा लगा रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी बुधवार को राजधानी देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है। भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें