फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आप ने नैनीताल से शुरू की रोजगार गारंटी यात्रा, कोठियाल ने कहा- बढ़ते जनाधार से बौखलाईं पार्टियां

Sat, 25 Sep 2021 09:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने, हर घर में एक व्यक्ति को रोजगार देने और रोजगार न मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने समेत कई वायदे किए हैं, जिसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
रोजगार गारंटी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल ने कहा कि राज्य गठन के बाद सत्ता में आई भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अलग राज्य की परिकल्पना को साकार करने में फ्लाप साबित हुई हैं। कहा कि राज्य के लोगों ने अब सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। शनिवार को आप की रोजगार गारंटी यात्रा के तहत कोठियाल मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि उनकी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने, हर घर में एक व्यक्ति को रोजगार देने और रोजगार न मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने समेत कई वायदे किए हैं, जिसे पूरा करेंगे। कहा कि राज्य में सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में युवाओं को 80 फीसदी तक आरक्षण दिया जाएगा। कोठियाल ने कहा कि चुनाव होने में समय है, लेकिन आप के प्रति लोगों के रुझान को देख भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बौखलाई हुई हैं। कोठियाल ने कहा कि राज्य में भाजपा और कांग्रेस शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं लोगों को नहीं दे सकी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रोजगार गारंटी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल पहुंचे आप नेता कोठियाल को जनसभा के दौरान मल्लीताल निवासी 12 वर्षीय उन्नति साह ने अपनी गुल्लक में मौजूद जमा पूंजी सौंप दी। इस पर कर्नल ने बच्ची से पूछा कि इस गुल्लक का क्या करूं? तो बच्ची ने जवाब दिया इसे राज्य हित में लगाना। उन्नति साह ने बताया कि वह नैनी पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन

3 of 5
रोजगार गारंटी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
आप की रोजगार गारंटी यात्रा का मुख्य वाहन टैंपो ट्रेवलर था। इसी वाहन में कर्नल कोठियाल सवार थे। तल्लीताल से कर्नल कोठियाल टेंपो में सवार होकर जैसे ही लोअर माल रोड को बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने उन्हें बताया कि माल रोड पर यह वाहन नहीं जा सकता। उसके बाद कर्नल दूसरे वाहन में सवार हुए।

4 of 5
रोजगार गारंटी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
रोजगार गारंटी यात्रा के तहत आप नेता कर्नल अजय कोठियाल के भवाली आगमन पर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कर्नल अजय कोठियाल ने कार्यकर्ताओं संग अल्मोड़ा हाईवे स्थित कैंची धाम में बाबा नीम करौरी के दर्शन किए। कहा कि सभी विधानसभाओं में रोजगार यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष जतिन खत्री, महामंत्री बबलू, उपाध्यक्ष कमल दुर्गापाल, सतीश चंद्र , हर्ष कुमार, रजत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोजगार गारंटी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इधर आम आदमी पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा कैंची धाम, रातीघाट होते हुए शाम के समय गरमपानी और खैरना बाजार पहुंची। खैरना चौराहे पर कर्नल कोठियाल ने वाहन से जनता को संबोधित किया। कहा कि सरकार बनने पर पार्टी जनता से किए वादे पूरे करेगी। उसके बाद यात्रा भवाली की तरफ चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें