विगत चार जनवरी को जितनी तीव्रता का भूकंप मणिपुर में आया यदि उतनी ही तीव्रता का भूकंप उत्तराखंड में आता है तो यहां अपेक्षाकृत त्रासदी बहुत अधिक होगी।
विज्ञापन
वैज्ञानिक बोले, मणिपुर से ज्यादा भयानक हो सकती है उत्तराखंड में भूकंप त्रासदी
2 of 8
यह कहना है हाल ही में मणिपुर भूकंप का सर्वे कर लौटे आईआईटी वैज्ञानिकों का। वैज्ञानिकों ने बताया कि मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में अधिकांश भवन बांस और हल्के मेटीरियल के बने होने से बहुत कम नुकसान हुआ है। जबकि उत्तराखंड की स्थिति इसके उलट है।
विज्ञापन
वैज्ञानिक बोले, मणिपुर से ज्यादा भयानक हो सकती है उत्तराखंड में भूकंप त्रासदी
3 of 8
गौरतलब है कि देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्र में विगत चार जनवरी को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। भूकंप का केंद्र इंफाल से करीब 35 किलोमीटर दूर तमेंगलोंग जिले में जमीन के 17 किलोमीटर नीचे था।
वैज्ञानिक बोले, मणिपुर से ज्यादा भयानक हो सकती है उत्तराखंड में भूकंप त्रासदी
4 of 8
मणिपुर सरकार के अनुरोध पर आईआईटी के अर्थक्वेक विभाग के वैज्ञानिक प्रो. योगेंद्र सिंह, प्रो. मनीष श्रीखंडे और प्रो. बीके महेश्वरी भूकंप प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मंगलवार को लौट गए।
विज्ञापन
वैज्ञानिक बोले, मणिपुर से ज्यादा भयानक हो सकती है उत्तराखंड में भूकंप त्रासदी
5 of 8
प्रो. योगेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि मणिपुर में आए भूकंप के दौरान भवनों की प्रकृति के चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। यहां पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतर बांस और हल्के मैटीरियल से भवन बने होने के कारण बहुत कम नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वैज्ञानिक बोले, मणिपुर से ज्यादा भयानक हो सकती है उत्तराखंड में भूकंप त्रासदी
6 of 8
ज्यादा नुकसान इंफाल के उन भवनों को नुकसान पहुंचा है जो कंक्रीट के बने हुए थे और भूकंप के लिहाज से मजबूत नहीं थे। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर में आए भूकंप का उत्तराखंड से सीधा कोई संबंध नहीं है। लेकिन यदि उत्तराखंड में इतनी ही तीव्रता का भूकंप आता है यहां मणिपुर से कहीं ज्यादा त्रासदी होगी।
विज्ञापन
वैज्ञानिक बोले, मणिपुर से ज्यादा भयानक हो सकती है उत्तराखंड में भूकंप त्रासदी
7 of 8
इसका कारण यह है कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी ज्यादातर भवन पत्थरों से बने हैं। वहीं बड़ी तादात में कंक्रीट के भवन है। उन्होंने बताया कि कंक्रीट के भवन यदि भूकंपरोधी मानकों के हिसाब से बने हो तो यह ज्यादा खतरनाक होते हैं।
वैज्ञानिक बोले, मणिपुर से ज्यादा भयानक हो सकती है उत्तराखंड में भूकंप त्रासदी
8 of 8
ऐसे में एहतियात बरते जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मणिपुर में आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए भवनों के बाबत सर्वे रिपोर्ट जल्द ही मणिपुर सरकार को भेजी जाएगी।