फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बरेली की बर्फी' में हिट हुआ इस पहाड़ी छोरे का गाना, अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

Sat, 19 Aug 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
dev negi
सलमान की ट्यूबलाइट के बाद अब इस पहाड़ी छोरे का गाना बरेली की बर्फी में भी धमाल मचा रहा है। स्वीटी तेरा ड्रामा गाना अब तक यू ट्यूब एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
barely
सिंगर देव नेगी का ‘स्वीटी तेरा ड्रामा...’ गाना इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी हफ्ते रिलीज हुई फिल्म बरेली की बर्फी के टाइटल ट्रैक ‘स्वीटी तेरा ड्रामा...’ को सभी म्यूजिक चैनल ने चार्ट बस्टर की लिस्ट में स्थान दिया है। इस गाने को देव ने पावनी पंडित और श्रद्धा पंडित के साथ कोरस में गाया है। शब्बीर अहमद के लिखे गीत को संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। फिल्म का यह गाना राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कीर्ति सनन पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
barely
मूलरूप से द्वाराहाट के चित्रेश्वर गांव के निवासी देव नेगी को फिल्म बद्री की दुल्हनिया के टाइटल ट्रैक से नाम और पहचान दोनों ही मिली। इस गाने को यू-ट्यूब पर ही 26 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। इसी साल ईद पर रिलीज हुई ट्यूबलाइट फिल्म भले ही सल्लू के स्टारडम के बावजूद नहीं चली, लेकिन इस फिल्म का गाना ‘नाच मेरी जान...’ हर किसी की जुबान पर अब तक छाया हुआ है।

4 of 6
barely
‘छम्मा देई छम्मा देई...’ बोल के जरिए इस गीत में जो कुमाऊंनी महक है उसे देव के कहने पर ही संगीतकार प्रीतम ने लिया था। अब हालिया रिलीज फिल्म बरेली की बर्फी में देव का गाया टाइटल ट्रैक ‘स्वीटी तेरा ड्रामा...’ म्यूजिक चार्ट में टॉप टेन में है। गाने को यू-ट्यूब पर एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
barely
बरेली की बर्फी फिल्म में बिट्टी (कीर्ति सनन) की दोस्त रमा की भूमिका में देहरादून की स्वाति सेमवाल हैं। रमा इसमें एक बुटीक चलाती हैं और यहीं पर बैठकर बिट्टी और रमा अंग्रेजी फिल्में देखते हैं। स्वाति ने बताया कि वह इंडस्ट्री में 2009 से सक्रिय हैं। उन्होंने सबसे पहले पैराशूट हेयर ऑयल का ऐड किया था। वह अब तक 200 से अधिक एड कर चुकी हैं, इनमें बैंक ऑफ इंडिया, ओप्पो मोबाइल, कोलगेट आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
barely
देहरादून के मार्शल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद स्वाति ने बीएसी माइक्रोबॉयोलाजी से किया। इसके बाद मुंबई का रुख किया। स्वाति द्वारा निर्देशित एबनार्मल शार्ट फिल्म को यूट्यूब पर अब तक 25 लाख लोग देख चुके हैं। स्वाति मुंबई में रहकर पिछले पांच सालों से एक योगा स्टूडियो भी चला रही हैं। इसके साथ ही वह अपने प्रोडक्शन हाउस फर्स्ट स्टेप इंटरटेनमेंट के जरिये उत्तराखंड में क्षेत्रीय फिल्मों का भी जल्द ही निर्माण शुरू करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें