फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की वादियों में फिर बिछी बर्फ की सफेद चादर, देखिए 'जन्नत' से नजारों की खूबसूरत तस्वीरें... 

Fri, 08 Feb 2019 09:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
snowfall/uttarakhand
उत्तराखंड की वादियां बर्फ से फिर लकदक हो गई हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तो छह से सात इंच तक बर्फ जमी हुई है। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
snowfall/uttarakhand
चमोली जिले में बुधवार को दोपहर एक बजे से बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, मंडल, नीती और माणा घाटी में शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
snowfall/uttarakhand
दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। गोपेश्वर, जोशीमठ, घाट, पोखरी क्षेत्रों में शाम को बर्फीली हवाएं चलने से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।

4 of 7
snowfall/uttarakhand
पहाड़ के विभिन्न हिस्सों में बुधवार दोपहर बाद फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केदारनाथ में बुधवार दोपहर बाद से शुरू हुई हल्की बर्फबारी देर शाम तक रही। 
विज्ञापन

5 of 7
snowfall/uttarakhand
आसमान में घने बादल छाए रहे। धाम में मौजूद कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि मौसम के खराब होने से पुनर्निर्माण कार्यों को पुन: शुरू करने की उम्मीदें फिर से धूमिल हो गई हैं। धाम में विगत 21 जनवरी से बिजली की सप्लाई ठप पड़ी है, जिससे पहले से यहां खासी दिक्कतें हो रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
snowfall/uttarakhand
केदारनाथ में अब भी 7.5 फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग भी बर्फ से लकदक है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही। दोपहर बाद कई बार बारिश की बौछारें भी गिरी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
snowfall/uttarakhand
वहीं, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बृहस्पतिवार को बहुत भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही शासन ने एडवाइजरी जारी कर सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें