फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दारमा घाटी में तीन दिन से लगातार हो रही बर्फबारी, माइनस 6 डिग्री पहुंचा तापमान, देखें तस्वीरें

Sun, 02 Apr 2023 09:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़)
विज्ञापन
1 of 6
दरमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के धारचूला में दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे 14 गांव में पिछले तीन दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे यहां ठंड काफी बढ़ गई है। यहां तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। दिन में माइनस दो और रात में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच रहा है। 

Avalanche Alert In Uttarakhand: चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, अगले 24 घंटे में आ सकता है एवलांच

वहीं, विषम परिस्थितियों में भी आईटीबीपी और सेना के जवान सीमा पर बड़ी मुस्तेदी से ड्यूटी कर रहे हैं। दांतू गांव में हिमालय ब्लू शिप होम स्टे संचालक गुड्डू दताल ने बताया कि  गांव में लगभग एक फीट और पंचाचूली की चोटियों पर दो फीट तक बर्फबारी हुई है। इससे एक तरफ मौसम पर्यटकों के लिए काफी सुहावना हो गया तेा वहीं ठंड भी काफी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
दरमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
दारमा घाटी में सड़क निर्माण कार्य करने वाली सीपीडब्ल्यूडी के एई अनिल बनग्याल ने बताया कि आगामी माइग्रेशन को देखते हुए उन्होंने ग्राम बालिंग तक सड़क का निरीक्षण किया। फिलहाल दारमा घाटी में आवाजाही के लिए सड़क खुली है।
विज्ञापन

3 of 6
दरमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन दिनों से बर्फबारी होने से सड़क पर काफी बर्फ आ गई है। जिससे आवाजाही करना बड़ा जोखिमभरा बना हुआ है। उन्होंने लोगो से अपील की मौसम सही होने पर ही आवाजाही करें।

4 of 6
दरमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बताया कि माइग्रेशन को देखते हुए दारमा घाटी की अतिसंवेदनशील जगह घटखोला, उर्थिंग में यातायात सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीन तैनात कर दी है।
विज्ञापन

5 of 6
दरमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कुटी निवासी गुलाब सिंह कुटियाल ने बताया व्यास घाटी के सात गांव में भी पिछले तीन दिनों से बर्फबारी हो रही है। जिससे ठंड काफी बढ़ने से ग्रामीण घरों में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दरमा घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, नग्निधूरा में भी हिमपात हुआ। खलियाटॉप में तीन इंच हिमपात हुआ। भुजानी में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें