फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा दिखेगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का पहला स्टेशन, सीएम त्रिवेंद्र ने साझा की खूबसूरत तस्वीरें...

Mon, 20 Jul 2020 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ट्वीटर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन प्रोजेक्ट के पहले रेलवे स्टेशन की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। आगे की स्लाइड में आप भी देखिए... 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : ट्वीटर
16,216 करोड़ की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। परियोजना का पहला रेलवे स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश में बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर इसकी कईं तस्वीरें साझा कर खुशी जताई है। 


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ट्वीटर
उन्होंने लिखा, तस्वीरें साझा करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर पीयूष गोयल की भारतीय रेलवे टीम कड़ी मेहनत से कार्य कर रही है। 

 

4 of 6
- फोटो : ट्वीटर
योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों का आवागमन जल्दी शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट पर कार्य तेजी से चल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन उत्तराखण्ड की लाइफ लाइन बनने जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : ट्वीटर
इससे चारधाम यात्रा को नया आयाम मिलेगा। हमारे पर्वतीय क्षेत्रों के उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के नजदीक तक रेल की पहुंच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ट्वीटर
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एक सपने के साकार होने जैसा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में यह परियोजना राज्य की आर्थिकी के साथ ही सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें