सीएम तीरथ सिंह रावत
- फोटो : एएनआई
दरअसल, तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को महिलाओं के पहनावे को लेकर कहा था कि आजकल महिलाएं फटी जीन्स पहनकर चल रही हैं, क्या यह सब सही है? यह कैसे संस्कार हैं? बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, यह अभिभावकों पर निर्भर करता है। इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया था ‘मैं जयपुर में एक कार्यक्रम में था और जब मैं जहाज में बैठा, तो मेरे बगल में एक बहन जी बैठी थीं। मैंने जब उनकी तरफ देखा तो नीचे गमबूट थे। जब और ऊपर देखा तो घुटने फटे थे। हाथ देखे तो कई कड़े थे। उनके साथ में दो बच्चे भी थे। उन्होंने कहा कि मैंने पूछा तो महिला ने बताया कि वह एनजीओ चलाती हैं। मैंने कहा कि समाज के बीच में घुटने फटे दिखते हैं, बच्चे साथ में हैं, क्या संस्कार है यह? इस बयान के बाद से ही सीएम चर्चाओं में हैं।