उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 20 साल पूरे हो चुके हैं। इन बीस सालों में राज्य में सीएम के दस चेहरे रहे। उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से चले आ रहे कयासों पर शुक्रवार रात को विराम लग गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया।
अब तक उत्तराखंड को मिले मुख्यमंत्रियों में से कुछ ऐसे नाम भी हैं जो एक से ज्यादा बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इनमें भुवन चंद्र खंडूरी और हरीश रावत का नाम शामिल है। वहीं शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में नए सीएम के तौर पर सतपाल महाराज, रेखा खंडूरी, पुष्कर सिंह धामी और धन सिंह रावत शामिल हैं।
उत्तराखंड: सीएम बनने के बाद इन विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे तीरथ सिंह रावत, खूब हुई थी फजीहत
बहरहाल अब देखना ये है कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उत्तराखंड के इतिहास में सिर्फ नारायण दत्त तिवारी ही ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने अपना पूरा कार्यकाल बगैर किसी परेशानी के पूरा किया।
बता दें, सीएम रावत बीते तीन दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। उन्होंने गत 24 घंटों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दो बार मुलाकात की थी। इसके बाद सरगर्मी तेज हो गई थी।