फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Chunav 2022:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत इन दिग्गजों ने किया मतदान, तस्वीरों में देखें

Mon, 14 Feb 2022 03:22 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 13
मां और पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ा दी है। मतदान शाम के छह बजे तक चलेगा। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत राज्य कई बड़े दिग्गज परिवार के साथ अपना वोट डालने पहुंचे।  

आज प्रदेश के करीब 82 लाख मतदाताओं के वोट न सिर्फ 632 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर रहे हैं, बल्कि राज्य का भविष्य भी लिख रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव बदलाव के लिहाज से कुछ मायनों में अहम माना जा रहा है। ये चुनाव खांटी सियासी दिग्गज हरीश रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, बंशीधर भगत, सतपाल महाराज सरीखे उम्रदराज नेताओं के सियासी भविष्य के लिए निर्णायक दांव हो सकता है।

Uttarakhand Election 2022 Live: उत्तराखंड में मतदान शुरू, केंद्रों में आधा घंटा पहले लगीं लंबी कतारें

सिर्फ उनके लिए नहीं, मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के लिए यह चुनाव जातीय, क्षेत्रीय और विकास से जुड़े समीकरणों के लिहाज से आखिरी माना जा रहा है। नए परिसीमन के बाद 2027 में होने वाले चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर कहीं कम तो कहीं ज्यादा भौगोलिक समीकरण प्रभावित होंगे।ये बदलाव सियासी दलों और नेताओं की नई सियासी व चुनावी रणनीति तय करेगा।
विज्ञापन

2 of 13
वोट डालते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी और मां के साथ खटीमा में वोट डालने पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 13
बेटी के साथ वोट डालने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री व एचआरडी मिनिस्टर डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी बेटी आरुषि निशंक से साथ वोट डालने पहुंचे। 

4 of 13
परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे विधायक गणेश जोशी। - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी नें मतदान से पहले घर में पूजा पाठ कर मतदान केंद्र पहुंचे। इसके बाद वह भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 13
परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला। राजधानी देहरादून की धर्मपुर विधानभासीट पर इस बार सबसे ज्यादा दो लाख से ऊपर मतदाता और सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

6 of 13
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डाला अपना वोट। - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने मतदान किया। उन्होंने पोखड़ा ब्लॉक के सेडियाखाल मतदान केंद्र पर किया मतदान।
विज्ञापन

7 of 13
पूर्व विधानसभा स्पीकर गोविंद कुंजवाल ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधानसभा स्पीकर और अल्मोड़ा की जागेश्वर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने मतदान किया। राज्य मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।

8 of 13
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने भी देहरादून में मतदान किया।  - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने भी देहरादून में मतदान किया। मतदान के लिए सुबह से ही उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 

9 of 13
गणेश गोदियाल ने अपनी बेटी और बेटे के साथ भटकोट पोल पर किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बेटे कुलदीप गोदियाल, बिटिया कल्पना गोदियाल के साथ भटकोट पोल पर अपना मतदान किया।

10 of 13
महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मतदान किया।

11 of 13
धन सिंह रावत ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
उच्च शिक्षा मंत्री व श्रीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. धन सिंह रावत और उनकी पत्नी ने वोट डाला।

12 of 13
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने डाला वोट। अपने परिवार के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन

13 of 13
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और उनकी पत्नी ने रानीखेत में मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें