फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा में यह महिला बनी थी बेटे सहित 25 लोगों के लिए मसीहा, अब यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव करेंगे सम्मान

Sat, 20 Feb 2021 07:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मंगसीरी देवी का होगा सम्मान - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में बीते सात फरवरी को ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा में आपदा आ गई थी। ऋषिगंगा की जल प्रलय में अभी तक विभिन्न जगहों से 62 शव मिल चुके हैं, जबकि 27 मानव अंग भी मिले हैं। तपोवन सुरंग से 13 शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी 142 लोग लापता हैं।

 

विज्ञापन

2 of 5
विपुल, मंगसीरी देवी - फोटो : फाइल फोटो
आपदा प्रभावित क्षेत्रों से मलबे में लोगों की खोज की जा रही है। रैणी में धौली गंगा और ऋषिगंगा के संगम स्थल पर मलबे में भी खोज की जा रही है। रेस्क्यू टीमें ऋषिगंगा में जेसीबी की मदद से रैणी गांव के निचले हिस्से में मलबा हटाने में जुटी हैं। आज ऋषिगंगा में आई आपदा को 14 दिन हो गए हैं। सुरंग से मलबा निकालने का कार्य जारी है। सुरंग से बार-बार पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे मलबा साफ करने में परेशानी आ रही है। रैणी में भी मलबे में शवों को खोजने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एलान किया है कि चमोली आपदा के दौरान जिस जागरुक मां ने जल प्रलय में अपने बेटे की ही नहीं, बल्कि 25 लोगों की भी जान बचाई थी। उन्हें समाजवादी पार्टी पांच लाख रुपये से सम्मानित करेगी। उप्र सरकार से सपा की मांग है कि वो इस हादसे में लापता यूपी के निवासियों के परिवारों को 20-20 लाख का मुआवज़ा दे।

4 of 5
चमोली आपदा - फोटो : ANI
बता दें कि जिस दिन तपोवन में जलप्रलय आई थी उसी दिन सात फरवरी को एनटीपीसी जलविद्युत परियोजना में वाहन चालक का काम करने वाले 27 वर्षीय विपुल कैरेनी बैराज पर काम कर रहे थे। ऋषिगंगा  में सैलाब के दौरान विपुल की मां मंगसीरी देवी ने  विपुल को फाेन कर आपदा के बारे में आगाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला
विपुल की मां ने कई बार फोन किया। जिसके बाद विपुल और उनके कई साथी वहां से भागे और उनकी जान बच गई। मंगसीरी देवी की तत्परता से करीब 25 लोगों की जान बच गई थी। विपुल का गांव ऊंचाई पर है। जब सात फरवरी को बाढ़ आई तो मंगसीरी देवी बाहर काम कर रही थीं। अगर मंगसीरी देवी ने धौलीगंगा में सैलाब आने की चेतावनी नहीं दी होती तो विपुल सहित उन 25 लोगों की मौत हो चुकी होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें