ऋषि गंगा में बनी झील
- फोटो : आपदा प्रबंधन विभाग, उत्तराखंड
वहीं, सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि ऋषि गंगा नदी पर बनी कृत्रिम झील से अब खतरा टल रहा है। लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वाडिया भूगर्भ के वैज्ञानिकों ने रिमोट सेंसिंग के माध्यम से झील की स्थिति पर नजर रखी हुई है। टीम को ड्रोन के माध्यम से झील की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।