फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Chamoli: राहत व बचाव कार्य के लिए बड़ा अमला मैदान में, लेकिन इन चार महिला अधिकारियों पर है बड़ी जिम्मेदारी, तस्वीरें

Tue, 16 Feb 2021 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
चमोली ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला
चमोली आपदा के बाद राहत व बचाव कार्य में बड़ा अमला मैदान में डटा हुआ है। लेकिन, वहां पर चार महिलाओं की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। इनमें उत्तराखंड पुलिस की दो डीआईजी हैं तो एक आईटीबीपी की डीआईजी शामिल हैं। जबकि, चमोली जिले की जिलाधिकारी लगातार आपदाग्रस्त इलाके में बनी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 7
डीआईजी रेंज नीरू गर्ग - फोटो : अमर उजाला
आपदा के तत्काल बाद वहां पर डीआईजी रेंज नीरू गर्ग मुख्यमंत्री के साथ रवाना हो गईं थी। उस दिन के बाद से वे वहां पर ही कैंप किए हुए हैं। जबकि, डीआईजी रिदिम अग्रवाल देहरादून में बैठकर कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
डीआईजी रिदिम अग्रवाल - फोटो : ANI
डीआईजी रिदिम के पास न सिर्फ आपदा कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी है बल्कि उन्हें एसडीआरएफ को भी दिशा निर्देश देने पड़ रहे हैं। पूरी फोर्स उन्हीं के निर्देशों पर काम कर रही है। 

4 of 7
डीआईजी आईटीबीपी अपर्णा कुमार - फोटो : अमर उजाला
इनके साथ ही डीआईजी आईटीबीपी अपर्णा कुमार की अगुवाई में पिछले रविवार को सर्च अभियान की शुरूआत हुई थी। तब से ही अपर्णा कुमार आपदाग्रस्त इलाके में बनी हुई हैं। उन्हीं की अगुवाई वाली टीम वहां पर लोगों को तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

5 of 7
जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया - फोटो : ANI
इधर, चमोली जिले की प्रशासनिक मुखिया जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया अहम जिम्मेदारियों को निभा रही हैं। वह रात-दिन सब कुछ भूलकर आपदा के राहत बचाव कार्यों और लापता लोगों की खोजबीन ने लिए चलाए जा रहे अभियानों पर नजर रख रही हैं।
 
 
विज्ञापन

6 of 7
राहत बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले के तपोवन में विगत सात फरवरी को ग्लेशियर टूटने से आई आपदा ने तबाही मचा दी थी। आपदा में कुल 206 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में राहत बचाव कार्य जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बैराज साइट पर नदी के ऊपर बनाया गया अस्थाई पुल - फोटो : अमर उजाला
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस, एसडीआरएफ व अन्य विभागों के बचाव दल मिलकर पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। फिलहाल, गांवों और टनल में शव मिल रहे हैं। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा है कि आपदा में लापता हुए आखिरी व्यक्ति के मिलने तक राहत और बचाव कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें