फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Accident News: बिजली आते ही रेलिंग में फैला करंट, पलक झपकते ही काल के मुंह में समा गईं 16 जिंदगियां

Wed, 19 Jul 2023 02:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
1 of 5
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को करंट लगने से हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। बुधवार को नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत  हो गई।

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है। 

Chamoli News: चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, दरोगा समेत 15 की मौत, कई झुलसे
विज्ञापन

2 of 5
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे परियोजना का निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट है। यह प्लांट पूरी तरह से लोहे का बना हुआ है। यहां जाने का रास्ता भी बेहद संकरा है। ग्रिल में हर तरफ लोहे के जाल लगे हैं। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि परिसर की रेलिंग में करंट फैला था। पूरा प्लांट लोहे की ग्रिल से बना हुआ है। जिससे हादसा बड़ा हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है।

4 of 5
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को देहरादून लाया गया है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें