फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदा: सुरंग के अंदर से 35 'जिंदगियों' को बचाने में ऐसे डटे जांबाज, ड्रोन की भी ले रहे मदद, देखें तस्वीरें...

Tue, 09 Feb 2021 08:11 PM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, तपोवन (चमोली)
विज्ञापन
1 of 7
सुरंग के अंदर रास्ता बनाते जवान - फोटो : ANI
तपोवन सुरंग के अंदर फंसे करीब 35 लोगों तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीमों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सुरंग की विकट परिस्थितियों के आगे तमाम प्रयास औैर व्यवस्था बौनी साबित हो रही है। लेकिन एनडीआरएफ के जवान अब भी सुरंग के अंदर से लोगों को बचाने के लिए डटे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
चमोली में सुरंग में जाने का रास्ता बनाते जवान - फोटो : अमर उजाला
परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में ऑक्सीजन की कमी के चलते भी दिक्कतें आ रही हैं। इसे देखते हुए एनडीआरएफ की ओर से 25 ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था भी कर दी गई है। इसके साथ ही एनडीआरएफ वहां फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए ड्रोन कैमरे का भी सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सुरंग के अंदर रास्ता बनाते जवान - फोटो : ANI
1800 मीटर लंबी सुरंग के अंदर अभी भी टनों मलबे के ढेर लगे हैं, लेकिन मलबे को हटाने में एकमात्र जेसीबी लगी है, जो तीन दिनों में लगभग 130 मीटर में फैले मलबे को ही हटा पाई है। 

4 of 7
सुरंग के अंदर रास्ता बनाते जवान - फोटो : ANI
सुरंग के बाहर सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन औैर पुलिस के जवान भारी संख्या में मौजूद हैं, लेकिन सुरंग के अंदर की विकट परिस्थितियों के कारण पूरी मैन पावर औैर मशीनरी का उपयोग नहीं हो पा रहा है। यहां हटाने के बाद भी मलबा आता जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
सुरंग के अंदर रास्ता बनाते जवान - फोटो : ANI
तख्तों के सहारे आवाजाही करने में भी मुश्किल हो रही है। सोमवार रात को सुरंग के अंदर मलबा हटाने के दौरान सुरंग के दोनों ओर बिछाई गई सरिया को आईटीबीपी के जवानों ने कटर मशीन से काटा, जिसके बाद फिर से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। 
विज्ञापन

6 of 7
सुरंग के अंदर रास्ता बनाते जवान - फोटो : ANI
वहीं, आपको बता दें कि 520 मेगावाट की तपोवन परियोजना की सुरंग में आठ साल से टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) फंसी हुई है। वर्ष 2012 में चट्टान से मलबा गिरने के कारण टीबीएम सुरंग में ही दब गई थी। वर्ष 2019 से टीबीएम का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चमोली में राहत बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
परियोजना की 12.3 किमी लंबी सुरंग के 8.3 किमी हिस्से में कार्य टीबीएम से होना था। इसमें सेलंग से करीब 6 किमी सुरंग टीबीएम से निर्मित हो चुकी है, जबकि तपोवन की ओर से सुरंग  तीन किमी हिस्से का कार्य मजदूर ड्रिल कर और ब्लॉस्ट से कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें