उत्तराखंड के चमोली कस्बे में नमामि गंगे परियोजना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी प्लांट) में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से वहां मौजूद 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में छह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में पीपलकोटी के पुलिस चौकी इंचार्ज, एक ग्राम प्रधान, तीन होमगार्ड सहित अन्य लोग शामिल हैं।
चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर अलकनंदा पुल से एसटीपी के लिए संकरा रास्ता जाता है। यह रास्ता सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी तक सीधा है। इसके बाद तीन सीढ़ी ऊपर चढ़ने के बाद दो मीटर का सीधा रास्ता है, फिर चार सीढ़ी ऊपर चढ़ने के बाद एटीपी का दरवाजा है। दरवाजे के समीप ही इन्हीं चार सीढ़ियों पर ऑपरेटर मृत अवस्था में पड़ा मिला था। इस पूरे रास्ते के नदी साइड लोहे के एंगल और जाली लगी हैं।
विज्ञापन
2 of 10
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जल संस्थान के ईई संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जब उनका जेई और पुलिस की टीम एसटीपी के बिजली ऑपरेटिंग रूम में गई तो, वहां एक पैनल में आग लगी थी।
विज्ञापन
3 of 10
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सुबह साढे़ 10 बजे तक घटनास्थल पर ग्रामीण, पुलिस कर्मी व परिजनों समेत करीब 30 लोग मौजूद थे। एसडीपी के समीप दो मीटर वाले रास्ते व सीढ़ियों में सभी लोग खडे़ थे।
4 of 10
यहीं पर हुआ करंट लगने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ा, जिससे एक के बाद एक व्यक्ति जमीन पर गिरते चले गए और वहीं उनकी मौत हो गई। कुछ लोग जो थोड़ी दूरी पर थे, वे वहां से भाग गए और कुछ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 10
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
एसटीपी का संचालन करने वाली कांफिडेंट इंजीनियरिंग कंपनी के प्रबंधक भाष्कर ने बताया कि प्लांट में 415 वोल्ट बिजली सप्लाई होती है। बुधवार को सुबह अचानक प्लांट में 11000 वोल्ट बिजली सप्लाई हुई। जिसके बाद यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
6 of 10
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि एसटीपी में थ्री फेस बिजली सप्लाई होती है। मंगलवार को देर शाम एक फेस की बिजली बंद हो गई थी, जिससे चमोली सहित आस-पास के क्षेत्र में बिजली की लो वोल्टेज हो गई थी।
विज्ञापन
7 of 10
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे बिजली का फाल्ट सही किया गया। प्लांट के ट्रांसफार्मर और प्लांट के मीटर तक बिजली सुचारू हुई थी। उसके बाद का फाल्ट प्लांट की इंटरनल लाइन पर आया।
8 of 10
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।
9 of 10
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।