फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बेचने से खेत जोतने तक क्या नहीं किया इन टॉपर्स ने

Thu, 28 May 2015 08:22 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट में जगह पाने वाले अधिकतर छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष किया है। तस्वीरों में देखें, इनके संघर्ष की कहानी...
विज्ञापन

चाय बेचने से खेत जोतने तक क्या नहीं किया इन टॉपर्स ने

2 of 8
देहरादून जिले के डाकपत्थर निवासी धर्मवीर नेमेहनत के दम पर पिता के साथ चाय और पान की दुकान में हाथ बटाते हुए इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड में छटा और देहरादून जिले में पहला स्थान हासिल किया। गरीबी में पढ़े लिखे धर्मवीर का लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।
विज्ञापन

चाय बेचने से खेत जोतने तक क्या नहीं किया इन टॉपर्स ने

3 of 8
धर्मवीर के घर में बिजली का कनेक्शन कुछ माह पहले लगा है। ऐसे में उसने अधिकांश समय मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई की। धर्मवीर ने जहां गणित में 100 में से 100 नंबर हासिल किए। वहीं भौतिकी में 99, रसायन में 95 और इंग्लिश, हिंदी में 84 अंक हासिल किए हैं।

चाय बेचने से खेत जोतने तक क्या नहीं किया इन टॉपर्स ने

4 of 8
शहर की चकाचौंध से दूर उत्तराखंड में चमोली जिले के भेंटी गांव में किसान सब्बर सिंह के छोटे बेटे महावीर ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटर परीक्षा में 90.40 फीसदी अंक प्राप्त कर राज्य में 16वीं रैंक प्राप्त की है। हर रोज जीआईसी घाट पहुंचने के लिए छह किमी की दूरी पैदल नापने के बावजूद महावीर ने घर का पूरा ख्याल रखा। पिता के साथ खेतों में हल भी लगाया।
विज्ञापन

चाय बेचने से खेत जोतने तक क्या नहीं किया इन टॉपर्स ने

5 of 8
उत्तराखंड विद्यालयी माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल परिणामों में एक वेटर का बेटा 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ मसूरी का 'सरताज' बन गया। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में मसूरी सरस्वती विद्या मंदिर के पकंज दास ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर मसूरी में टॉप किया है।
विज्ञापन

चाय बेचने से खेत जोतने तक क्या नहीं किया इन टॉपर्स ने

6 of 8
मसूरी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉपर और राज्य में 22वें स्थान पर आए विद्या मंदिर के छात्र पंकज दास के पिता सुखदेव दास एक रेस्टोरेंट में वेटर हैं। बेटे की सफलता पर सुखदेव दास बेहद प्रसन्न है। पंकज की मां गृहणी है।
विज्ञापन

चाय बेचने से खेत जोतने तक क्या नहीं किया इन टॉपर्स ने

7 of 8
उत्तराखंड के हल्‍द्वानी में गन्ने का रस बेचने वाले योगेंद्र गुप्‍ता के सारे बच्चे टॉपर हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में गन्ने का रस बेचने वाले योगेंद्र गुप्ता के छोटे बेटे और बेटी ने उत्तराखंड की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। हल्‍द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में राजेंद्रनगर निवासी योगेंद्र गुप्ता की बेटी नीरू गुप्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 90.20 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 17वां स्थान पाया।
विज्ञापन

चाय बेचने से खेत जोतने तक क्या नहीं किया इन टॉपर्स ने

8 of 8
इसी तरह हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा में अध्ययनरत सचिन गुप्ता ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 92 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में मुकाम पाने में सफलता हासिल की है। उनका बड़ा बेटा भी 12वीं में टॉपर रह चुका है फिलहाल वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें