हिमस्खलन हादसे की खबर सुन करीब 1100 किमी का सफर बाइक में ही तय कर उमा उत्तरकाशी पहुंचे। युवक ने निम व प्रशासन से रेस्क्यू अभियान में सहयोग की इच्छा जताई। युवक ने कहा कि वे प्रशिक्षित पर्वतारोही व ट्रेकर हैं। उन्होंने कई छोटे-बड़े हादसों में रेस्क्यू किया है।
इसलिए उन्हें रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने की अनुमति दी जाए। निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद और सेवा करने का जज्बा कई युवाओं का जुुनून है। इसी जुनून के साथ गोरखपुर निवासी उमा सिंह (26) करीब 1100 किमी का सफर बाइक में तय कर अकेले उत्तरकाशी पहुंचा।
उमा सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया से मिली तो वे रेस्क्यू में सहयोग करने के लिए बाइक से अकेले ही उत्तरकाशी पहुंच गए। उमा सिंह ने कहा कि वे वर्ष 2019 से साइकिलिंग, ट्रेकिंग व पर्वतारोहण कर रहे हैं। हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग दार्जिलिंग से उन्होंने सर्च एंड रेस्क्यू का प्रशिक्षण लिया है।