फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विस सत्र 2020: प्रदर्शन के दौरान उमड़ी कांग्रेसियों की भीड़, झड़प में पुलिसकर्मी की हालत बिगड़ी, तस्वीरें...

Mon, 21 Dec 2020 11:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में विधानसभा सत्र के दौरान ‘रोजगार दो या गद्दी छोड़ दो’ कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा कूच कर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के विधानसभा कूच को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी समर्थन दिया और प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारा विकास मॉडल मोदी मॉडल नहीं है। इसमें केवल अडानी और अंबानी की दौलत सैकड़ों गुना बढ़ी है। मोदी मॉडल में रोजगार सिकुड़ने के साथ काम छीना जा रहा है। हमारा मॉडल सोनिया गांधी, मनमोहन और राहुल गांधी मॉडल हैं। इसके अंदर रिक्त पद भरे जाते हैं और सरकारी पद सृजित किए जाते हैं। जो पढ़े लिखे नहीं है उनके लिए मनरेगा जैसी योजना चलाई जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों को विधानसभा जाने से रोकने के लिए रिस्पना पुल से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सबसे आगे पीपीई किट पहने एक पुलिसकर्मी की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस की सहायता से पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। रिस्पना पुल से पहले नारेबाजी कर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पुलिसलाइन में ले जाकर रिहा कर दिया। इस दौरान कुछ देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरीश रावत ने कहा कि रोजगार के अवसर पैदा करने और नौकरी देने में कांग्रेस का रिकार्ड रहा है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने हमें नई ऊर्जा देने का काम किया है। भगवान, किसान और देश के नौजवानों को कोई नहीं हरा सकता। युवाओं को आगे लाने के लिए कांग्रेस हमेशा प्रयास करेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि बीते पांच साल से सरकार ने युवाओं को नजरअंदाज करने का काम किया है। दिनों दिन प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। इसके लिए सिर्फ  बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव के समय वादे करने वाली सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने उत्तराखंड को ही नहीं देश को भी सिर्फ  घाव देने का काम किया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार चुनाव से पहले बड़े-बडे़ वादे वादे करती है। नोटबंदी और जीएसटी के दौरान बीजेपी सरकार ने 12 करोड़ की नौकरी छीनने का काम किया है। इस दौरान कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि पूरे देश में अकेले राहुल गांधी ने ही पीएम मोदी को ललकारा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को ललकारते हुए कहा कि तुमने देश को बर्बाद कर दिया है। अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है और नौजवानों को बेरोजगार बना दिया है। हमारा मकसद युवाओं और राज्य का विकास करना है। सत्ता में आने से पहले हम 32 हजार पद भरकर गए और 12 हजार पदों का अधियाचन शुरू किया था। त्रिवेंद्र सरकार के सत्ता में आते ही नौ हजार पदों को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें