फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सेना भर्ती रैली में पहुंचे 10 कोरोना संक्रमित युवक, रिपोर्ट देख अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 21 Dec 2020 07:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कोटद्वार में विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे रुद्रप्रयाग जिले के 10 युवक कोरोना संक्रमित मिले। सोमवार सुबह सेना भर्ती से पहले जिला प्रशासन ने जिले के दस युवाओं की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट सेना भर्ती अधिकारी सहित कोरोना चिकित्साधिकारी को भेजी। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट मिलते ही सेना और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए और उन्होंने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पीपीई किट पहनकर दस युवकों की पहचान की और उन्हें भीड़ से अलग कर दिया। इसके बाद युवाओं को एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर कौड़िया में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कोविड केयर सेंटर के चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि इन युवकों का रुद्रप्रयाग में 18 दिसंबर को आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया था। रविवार देर रात को 10 युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, भर्ती रैली के दूसरे दिन उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के युवाओं ने दमखम दिखाया। प्रारंभिक कोरोना जांच, लंबाई जांच के बाद 3056 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ लगाई, जिसमें से 676 युवा ही दौड़ पूरी कर पाए। जबकि 533 युवा अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि तड़के पांच बजे एंट्री प्वाइंट काशीरामपुर तल्ला में सेना अधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर युवकों की स्वास्थ्य जांच के साथ कोरोना की जांच की। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शारीरिक जांच के बाद मैदान में 200 युवकों को एक साथ करीब 15 टुकड़ियों में दौड़ाया गया, जिसमें 400 मीटर के एक राउंड को पूरा करते हुए मैदान के चार चक्कर लगाकर 1600 मीटर की दौड़ को मात्र पांच मिनट में पूरा करना था। कई युवा दूसरे और तीसरे राउंड में दौड़ से बाहर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चौथे राउंड में युवकों ने समय पर दौड़ लगाने के लिए जान लगा दी, लेकिन मात्र 676 युवक ही तय समय पर दौड़ पूरी करने में सफल हुए। इसके बाद युवकों का शारीरिक परीक्षण किया गया। जिसमें युवकों को बीम खींचने को कहा गया। सभी ने इसे पूरा कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें