टिकट और जनता के बीच पैठ बनाने के लिए इन दिनों दावेदार नेता अपने फेसबुक पेज को बूस्ट करने के साथ ही लाइक और व्यूज बढ़ाने में जुटे हैं। इसके लिए फेसबुक उन्हें काफी कम खर्च में मंच उपलब्ध करा रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले ही फेसबुक प्रचार जोर-शोर से जारी है।
विज्ञापन
2 of 8
election
‘उत्तराखंड में कमल खिलाने आए हैं’, ‘अबकी बार आपकी सरकार’... ऐसे तमाम स्लोगन के साथ फेसबुक पर अलग-अलग विधानसभा के दावेदारों के प्रायोजित पेजों की बहार हैं। इसमें न केवल दावेदार बल्कि स्थापित नेताओं के एफबी पेज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 8
election
खास बात यह है कि फेसबुक की ओर से नेताओं को एक ऐसा मंच दिया जा रहा है, जिससे उन्हें पहले ही यह भी बता दिया जाता है कि उनकी विधानसभा में कितने फेसबुक यूजर्स हैं जो कि राजनीति में रुचि रखते हैं।
4 of 8
election
इन सभी यूजर्स के पास यह प्रायोजित पेज पहुंच जाता है। इस आधार पर प्रत्याशी या दावेदार अपने प्रोफाइल को फेसबुक पर बूस्ट करने के साथ ही लाइक भी बढ़वा लेते हैं। कई प्रत्याशियों के लाइक तो हजारों की संख्या पार कर गए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
election
फेसबुक का गणित भी अजब है। चूंकि देहरादून में फेसबुक यूजर्स ज्यादा हैं, लिहाजा यहां अपना प्रचार-प्रसार कराना महंगा है। मसलन, अगर धर्मपुर विधानसभा में आपके पेज को एक लाइक मिलेगा तो सीधे आठ रुपये आपके खाते से कट जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 8
election
ऋषिकेश में आपके पेज को एक लाइक मिलेगा तो आपके खाते से दो से तीन रुपये कटेंगे। इसी प्रकार, अगर आपकी वीडियो को दस मिनट तक यूजर्स ने देखा है तो आपके खाते से पैसा कटेगा लेकिन अगर इससे कम समय के लिए देखने पर पैसे नहीं कटेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
election
सोशल नेटवर्किंग में प्रचार-प्रसार का काम करने वाले विपिन ने बताया कि एफबी पर यूजर्स की आयु, रुचि और क्षेत्र के हिसाब से पूरा डाटा मिल जाता है।
मसलन, अगर आप धर्मपुर विधानसभा में अपना पेज बूस्ट, लाइक बढ़ाने या व्यूज बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि इस क्षेत्र में कुल कितने लोग राजनीति में रुचि रखने वाले हैं, उनकी कितनी आयु है, वह किस समय एफबी यूज करते हैं।