जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए रुद्रप्रयाग जिले के हवलदार देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से आज सुबह गुप्तकाशी पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह और केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने उन्हें चारधाम हेलीपैड पर श्रद्धांजलि दी।