पंजाबी पॉप सिंगर बब्बू मान के गाने पर इस उत्तराखंडी एक्ट्रेस ने धमाल मचा दिया है। श्वेता खंडूड़ी की इस वीडियो को मात्र 24 घंटे में ही तीन लाख लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 6
sweta
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल देहरादून की श्वेता खंडूड़ी का एक नया पंजाबी वीडियो हाल ही में लांच हुआ है। ‘बारिश के बहाने’ गीत के बोल पंजाबी पॉप गायक बब्बू मान ने लिखे हैं और उन्होंने ही आवाज दी है।
विज्ञापन
3 of 6
sweta
दो जुलाई को जी म्यूजिक कंपनी ने इसे ऑनलाइन लांच किया। पांच जुलाई को मुंबई में वीडियो की ऑफिशियल लांचिंग बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ने की। वीडियो की औपचारिक लांचिंग पर श्वेता ने बब्बू मान के साथ स्टेज परफॉरमेंस भी दी।
4 of 6
sweta
एक अखबार से बातचीत में श्वेता ने बताया कि उत्तराखंड मूल के डीजे शेजवुड ने गाने का म्यूजिक तैयार किया जबकि अजीज जी के निर्देशन में इसे तैयार किया गया। वीडियो की शूटिंग कनाडा, दुबई और चंडीगढ़ में हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
sweta
वीडियो में मान के साथ श्वेता लीड रोल में हैं। जी म्यूजिक कंपनी के इस गाने के प्रोड्यूसर मोलाड ग्रुप और शिवालय प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। श्वेता ने बताया कि अपने इस वीडियो की एक ऑफिशियल लांचिंग वे अपने गृह क्षेत्र दून में भी करेंगी।